उत्तर प्रदेश

गर्ल्स हॉस्टल प्रकरण: वार्डन ने मामला दबाया

कानपुर कानपुर के काकादेव में साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में वहां की वार्डेन सीमा पाल ने मामले को दबाने का प्रयास किया था। छात्राओं को धमकाया भी, जिससे मामला बाहर न जाए। यह भी कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ। हालांकि छात्राएं नहीं मानीं।

उन्होंने जमकर हंगामा किया और पुलिस को जानकारी दी। छात्राओं का आरोप है कि 112 की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ऋषि का मोबाइल वापस कर दिया था, जिसके बाद उसने सारे अश्लील वीडियो व फोटो डिलीट कर दिए। इसलिए ये पुलिसकर्मी भी सवालों के घेरे में आ गए हैं।

छात्राओं को है खुद के वीडियो के वायरल होने का डर
घटना के बाद से डरी-सहमीं छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया है। सभी को डर है कि आरोपी ने कहीं उनका वीडियो तो नहीं बनाया है। उन्हें उसके वायरल होने का डर है। हालांकि पुलिस अफसरों ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि आरोपी का मोबाइल कब्जे में है। उसका डाटा गोपनीय रखा जाएगा।

हॉस्टल खाली कर जा रहीं छात्राएं
घटना के बाद से छात्राएं डरी सहमी हैं। हर कोई किसी दहशत में हैं। सभी को अपने-अपने बारे में आशंका हो रही है कि कहीं उनका वीडियेा या फोटो आरोपी ने नहीं बना लिया। हालांकि पुलिस अफसरों ने उन सभी को समझाया कि वह डरें नहीं। आरोपी का मोबाइल कब्जे में है। उसका डाटा गोपनीय ही रखा जाएगा। वारदात से खौफ में आईं छात्राओं में से अधिकतर देर रात तक हॉस्टल छोड़कर चली गई हैं। कुछ अभी भी रह रही हैं।

इसलिए पुलिस पर उठे सवाल
छात्राओं ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। छात्राओं का आरोप है कि पूछताछ करने के बाद पुलिसकर्मियों ने ऋषि का मोबाइल वापस कर दिया, जिसके बाद उसने अश्लील वीडियो व फोटो डिलीट कर दिए। इसलिए ये पुलिसकर्मी भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही वह कैसे कर सकते हैं।

मालिक कौन, अब तक पता नहीं
हॉस्टल में एक नेम प्लेट लगी है, जिसमें सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कानपुर लिखा है। सबसे ऊपर अस्थायी निवास भी लिखा हुआ है। सुरेंद्र नाथ कानपुर में तैनात भी रहे हैं। वर्तमान में वह बुलंदशहर में एसपी सिटी हैं। आशंका हुई कि हॉस्टल कहीं उनका तो नहीं है। इस पर जब उनसे बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि हॉस्टल से उनका कोई संबंध नहीं है। बोर्ड किसने और क्यों लगाया, ये नहीं पता। इधर पुलिस अब तक यह पता नहीं कर सकी है कि हॉस्टल का मालिक कौन है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

16 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.