मेरठ: गोकशों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला
मेरठ में गौकश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने पथराव कर दिया ।हमले के दौरान एक दरोगा और दो सिपाही समेत कई गांव वाले घायल हो गए ।जिसके बाद पुलिस बैकफुट पर आई और घायल पुलिसकर्मी और गांव वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के रुहासा गांव की है। जहां मुजाहिद नाम के गौ तस्कर को पुलिस पकड़ने के लिए रुहासा गांव में गई थी। जैसे ही पुलिस मुजाहिद घर पर पहुंचे कुख्यात बदमाश को बचाने के लिए महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया ।इतना ही नहीं पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। सरकारी जीप का शीशा तोड़ दिया गया वहीं प्राइवेट व्हीकल को भी नुकसान पहुंचाया गया।
आलम यह था कि पुलिस को बिना कार्रवाई के बैरंग लौटना पड़ा। जिसके बाद अब तक भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोई योजना तैयार नहीं कर पाई है ।वहीं पुलिस अधिकारियों की मानें तो घायल पुलिस कर्मियों का इलाज करा लिया गया है। साथ ही कुख्यात गौ तस्कर को पकड़ने के लिए योजना बनाई जा रही है। वहीं पथराव करने वाले करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई भी की जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि गौकशी जैसे गंभीर मामलों में पुलिस पर हमले के बावजूद आला अधिकारी खामोश है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.