धर्म

17 अगस्त से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नई दिल्ली,सूर्यदेव 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के अपनी राशि में आने से कुछ राशि वालों पर शुभ और कुछ राशि वालों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। सूर्य गोचर 17 अगस्त को सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर सिंह राशि में जाएंगे। जानें सूर्य गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव-

मेष- सूर्य गोचर आपकी राशि के पांचवें भाव में होगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

वृषभ- सूर्य का गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होने से भवन व वाहन खरीदारी के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

17 अगस्त को सूर्य का स्वराशि में प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन 4 राशियों की रहेगी मौज

मिथुन- सूर्य गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होने जा रहा है। इस अवधि में आपके रिश्तों में सुधार होगा। करियर में सफलता के योग बनेंगे।

कर्क- सूर्य राशि परिवर्तन आपकी राशि के दूसरे भाव में हो रहा है। जिसके चलते आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। लग्न भाव में सूर्य के प्रवेश करने से आपको वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या- सूर्य गोचर आपकी राशि के 12वें भाव में होने जा रहा है। इस अवधि में आप यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है।

तुला- तुला राशि वालों के लिए सूर्य गोचर 11वें भाव में होने से लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन दसवें भाव में होगा। इस अवधि में आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। गुस्से से बचें।

धनु- धनु राशि के नौवें भाव में सूर्य गोचर होगा। इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। नौकरी में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

मकर- मकर राशि वालों के आठवें भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन अशुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी व व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है।

कुंभ- आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य गोचर से आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। सेहत का विशेष ख्याल रखें। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।

मीन- मीन राशि के छठवें भाव में सूर्य गोचर से आपको लाभ ही लाभ हो सकता है। इस अवधि आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। नौकरी व व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.