बिहार

महिला के ऊपर से गुजर गयी मालगाड़ी, बाल बाल बची

पटना। बिहार के अररिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां बथनाहा रेलवे स्टेशन पर एक महिला के उपर से मालगाड़ी पार कर गयी और महिला को खरोंच तक नहीं आयी।

पूरी घटना बीते मंगलवार की बतायी जा रही है,जिसे मोबाइल में कैद करने के बाद वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब बथनाहा स्टेशन पर मालगाड़ी लगी हुई थी तभी स्टेशन चौक की रहने वाली एक महिला फूट ओवर ब्रिज को छोड़ मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक को पार करने लगी। तभी हरी झंडी मिलने के बाद मालगाड़ी अचानक खुल गई। ट्रेन के खुलने से महिला काफी घबरा गई उसे समझ में नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करे? तभी प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने महिला को ट्रैक पर लेट जाने और हिलने डुलने से मना किया।

लोगों के कहने पर महिला ने अपनी जान बचाने के लिए रेलवे ट्रैक के बीच में लेट गयी, जिसके बाद मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजर गई। इस दौरान महिला की बाल-बाल जान बची। मालागाड़ी पास करने के बाद लोगों ने उसे पटरी से निकाला।महिला को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो वायरल हो रहा है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

8 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.