उत्तर प्रदेश

सद्भावना भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति-प्रमोद तिवारी

 प्रतापगढ़, महाशिवरात्रि पर बाबा घुइसरनाथ धाम मे सांगीपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित परम्परागत सदभावना सभा का शुभारंभ प्रख्यात भजन गायक श्रीराम द्विवेदी संदीप के मेरा भोला है भण्डारी तथा लहरी डांस गु्रप के भोलेनाथ की सांस्कृतिक झांकी की सुमुधर प्रस्तुतियों से हुआ। वहीं लोकगायिका श्रद्धा मल्होत्रा ने भी इतना दिया भोले बाबा ने मुझको के भजन गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विशाल सदभावना सभा को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुये सीडब्लूसी मेंबर एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सदभावना ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होनें कहा कि एकता महोत्सव के आयोजन का बाबा धाम मे ध्येय सदैव रामपुर खास से देश के नवनिर्माण के लिए पुरातन संस्कृति को मजबूती बनाये रखने का ही है। श्री तिवारी ने कहा कि बाबा घुइसरनाथ धाम से आज राष्ट्रीय एकता महोत्सव का संदेश समूचे देश को एकता के सूत्र मे संगठित होने का मार्ग प्रशस्त करने की ओर है। पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस समय समाज और देश को एक जुट रखते हुये भारत के आन बान और मान की हिफाजत के साथ विकास के क्षेत्र मे निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने के लिए ही हर जिम्मेदार नागरिक का सबसे बड़ा उत्तरदायित्व है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा धाम से विकास तथा एकता व भाईचारे की हमारी त्रिवेणी संस्कृति को धार मिला करती है। अति विशिष्ट अतिथि प्रयागराज ट्रिपल आईटी की प्रो. डा. विजयश्री सोना रहीं। घुइसरनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप मे प्रमोद तिवारी ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले लोक कलाकारों को माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल व संयोजन पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डा. नीरज त्रिपाठी, महेन्द्र शुक्ल, गल्ली तिवारी, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, लालगंज प्रमुख अमित प्रताप सिंह, अरविंद मिश्र, रामबोध शुक्ल, आशीष उपाध्याय, डा. अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी आदि रहे। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय ने किया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

8 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

8 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

9 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.