उत्तर प्रदेश

गूगल मैप ने फ्रांसीसी नागरिकों को पहुंचाया बरेली, चर्चा हुई एलियन आ गये

                                                                        
बरेली। दिल्ली से नेपाल काठमांडू साईकिल से जा रहे दो फ्रांसीसी पर्यटक गूगल मैप से भटककर बरेली जिला चुरैली डैम पर पहुंच गए। रात में जब ग्रामीणों ने उन्हें साईकिल से घूमते देखा तो दोनों को चुरैली पुलिस चौकी पहुंचा दिया। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार  सिंह ने गुरुवार रात मौके पर पहुंच कर ग्राम प्रधान के यहां ठहरा दिया और शुक्रवार  दोपहर उन्हें फूल माला पहनाकर नेपाल विदा कर दिया। 

क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों विदेशी गूगल मैप से अँधेरे में धोखा खा गए। गूगल मैप ने उन्हें शार्टकट रास्ता दिखा दिया। उन्हें पीलीभीत से टनकपुर के रास्ते नेपाल  में काठमांडू जाना था। लेकिन गूगल मैप ने शार्टकट रास्ता यहां बहेड़ी का दिखा दिया। जिससे दोनों विदेशी भटककर चुरैली डैम पहुंच गए। दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों को रात ज्यादा होने की वजह से उनको रात में ग्राम प्रधान के घर ठहरा दिया गया था। सकुशल नेपाल के लिए  शुक्रवार को रवाना कर दिया गया।  
       
पुलिस अनुसार फ्रांससी नागरिक ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल  बीती 7 जनवरी को फ्लाइट से फ्रांस से दिल्ली आए थे। उन्हें साईकिल से दिल्ली से पीलीभीत होकर टनकपुर से नेपाल काठमांडू जाना था। गूगल मैप से दोनों फ्रांसीसी नागरिक साईकिलों से बीती रात करीब 11 बजे के समय वह भटकते हुए थाना बहेड़ी  क्षेत्र के चुरैली डैम पहुंच गए।

रात 11 बजे जब ग्रामीणों ने सुनसान रास्ते पर दोनो विदेशियों  को साईकिलों से घूमते देखा तो वह लोग दोनों की भाषा नही समझ सके। दोनों विदेशियों के साथ कोई घटना न हो जाए उन्होंने दोनों फ्रांसीसियों को सकुशल चुरैली  पुलिस चौकी पहुंचा दिया। वहां मौजूद सिपाहियों के भी उनकी भाषा समझ मे नही आई। जब मामला एसएसपी तक पहुंचा।

एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों से फोन से बात की। जानकारी लगते ही  क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर चुरैली पुलिस चौकी पहुंच गए और ज्यादा रात होने की वजह से दोनो को  ग्राम प्रधान घर रुकवा दिया। अगले दिन सुबह को सीओ अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर और ग्रामीणों ने उन्हें नेपाल के लिए फूल मालाएं पहनाकर रवाना कर दिया। दोनों विदेशियों  ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल ने क्षेत्राधिकारी श्री सिंह व इंस्पेक्टर तोमर और ग्रामीणों को थैंक यू बोला।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

13 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.