उत्तर प्रदेश

मुकदमों की बेहतर पैरवी करें शासकीय अधिवक्ता-जिलाधिकारी

प्रतापगढ़, जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने कल सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में शासकीय अधिवक्ताओं (सिविल/फौजदारी) एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, गोवंश निवारण अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट, आईपीसी/सीआरपीसी के अन्तर्गत दर्ज मुकदमों, आबकारी अधिनियम, पास्को एक्ट, एससी/एसटी एक्ट के अन्तर्गत दर्ज मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि गम्भीर धाराओं में दर्ज मुकदमों की प्रभावी पैरवी की जाये तथा शासन के मंशा के अनुरूप अपराधियों को सजा दिलवायी जाये। शासकीय अधिवक्ताओं से विगत 03 माह के मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा करने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा निर्देशित किया गया शासकीय अधिवक्ता मुकदमों की प्रभावी पैरवी करें तथा प्रतिमाह निस्तारण योग्य मुकदमों को चिन्हित कर उन मुकदमों में विवेचना के स्तर पर तथा अभियोजन के स्तर पर इसका परीक्षण कर लिया जाये ताकि कोई भी अपराधी छूट न पाये।

जिलाधिकारी ने सभी शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि उनके द्वारा प्रतिमाह मुकदमों के सम्बन्ध में प्रगति रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाती है, मुकदमों के निस्तारण में काफी विलम्ब हो रहा है जिस पर शासन द्वारा गम्भीर चिंता व्यक्त की गयी है। जिलाधिकारी ने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिये यदि विवेचना के स्तर पर कोई सहयोग चाहिये तो पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को अवगत करा सकते है किन्तु लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।

उन्होने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को निर्देशित किया कि जिन शासकीय अधिवक्ताओं के पिछले तीन माह में प्रगति सन्तोषजनक नही है उन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत की जाये और उनके द्वारा दिये गये प्रतिउत्तर को शासन को प्रेषित किया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा, संयुक्त निदेशक अभियोजन हवलदार सिंह यादव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, डीजीसी योगेश कुमार शर्मा, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी/सिविल, सभी अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.