देश

सरकार ने कश्मीर को खुली जेल बना दिया: महबूबा मुफ्ती

कश्मीर। जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालातों को देखते हुए लगातार पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती केंद्र सरकार को निशाना बना रही हैं। पिछले कुछ दिनों में हुए आतंकी हमले के लिए भी वे केंद्र सरकार को ही जिम्मेवार मानती हैं।

एक बार फिर से रविवार को कहा कि कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील कर दिया गया है. सुश्री मुफ्ती चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के उस बयान पर प्रतिक्रिया कर रही थी। उन्होंने उस दौरान कहा था कि असम के गुवाहाटी में पहले रविकांत सिंह स्मृति व्याख्यान की श्रृंखलाओं में देते हुए कहा था कि कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद जो पांबदियां लगाई गई थीं। उन्हें केन्द्र शासित प्रदेश में बढ़ते आतंकवादी हमलों को देखते हुए फिर से लगाया जा सकता है।

पूर्व सीएम ने कहा कि कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किए जाने के बाद जनरल रावत का यह बयान कोई आश्चर्यजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र सरकार का रवैया दमनात्मक है। यह उनके आधिकारिक वक्तव्य के विपरीत है कि यहां सब ठीक है। उन्होंने कहा कि हालात ये हैं कि आम लोगों को अब इस कदर परेशान किया जा रहा है कि उऩ्हें घर से बाहर निकलने के लिए भी सोचना पड़ा रहा है।

सुश्री मुफ्ती ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि इतने कड़े और दमनकारी कदमों को उठाने जैसे सामूहिक तौर पर गिरफ्तारियां कर सरकार आखिर क्या साबित करना चाह रही हैं। पहिया वाहनों को जब्त करना और हर जगह नए सुरक्षा बंकरों को बनाना अब और क्या किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि कम से कम ये तो ध्यान रखना चाहिए कि सारे लोग आतंकी नहीं है यहां भी लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

12 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

12 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

13 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.