Categories: विशेष

© सुलतानपुर का नाम बदलने की तैयारी में सरकार, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

संवाददाता, लखनऊ। नाम बदलने की सरकारी नियति को आगे बढ़ाया जा रहा है, इस बार इसे राज्यपाल राम नाईक ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में राज्यपाल राम नाईक ने राजपूताना शौर्य फाउंडेशन की मांग का जिक्र किया है। इससे पहले योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था।

‘ राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुझसे मुलाकात कर एक किताब ‘सुल्तानपुर इतिहास की झलक’ और ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने सुल्तानपुर को हेरिटेज सिटी में शामिल किए जाने और उसका नाम बदलकर कुशभवनपुर किए जाने का अनुरोध किया है। इस किताब के आधार पर उचित कार्यवाही किया जाए।‘ – राम नाईक, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश 

सुल्तानपुर का नाम बदलने की मांग काफी दिनों से उठाई जा रही है। बीते दिनों सुल्तानपुर नगरपालिका में एक प्रस्ताव भी पास किया गया था। इससे पहले सुल्तानपुर के लंभुआ से बीजेपी विधायक देवमणि ने विधानसभा में जिले का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव रखा था। देवमणि का कहना था कि अयोध्या से सटे सुल्तानपुर जिले को भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने बसाया था और इसे कुशभवनपुर नाम से जाना जाता था। 

बीजेपी विधायक देवमणि ने कहा था कि यहीं सीता जी ठहरी थीं उनकी याद में आज भी सीताकुंड घाट है। सुल्तानपुर के गजेटियर में भी इस बात का उल्लेख है कि इसका नाम कुशभवनपुर ही था। उस समय मुगलों ने इसका नाम बदल दिया था। ऐसे में इसका पुराना नाम होने से जहां गर्व की अनुभूति होगी वही सांस्कृतिक महत्व भी बढ़ेगा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Share
Published by
eradioIndia.com
Tags: #Sultanpur

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

5 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.