अररिया। 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले जन विश्वास रैली को लेकर महागठबंधन घटक दलों के नेताओं एवं राजद पदाधिकारी की एक संयुक्त बैठक गुरुवार को जिला राजद कार्यालय में राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में राजद के जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल एवं सह प्रभारी राजद प्रदेश सचिव अब्दुल गनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक में कार्यक्रम के सफलता को लेकर सभी को जिम्मेदारियां दी गई।बैठक में अररिया जिला से रैली में पांच हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया।
मौके पर जिला प्रभारी समरेंद्र कुणाल ने कहा कि तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा का कार्यक्रम अररिया में ऐतिहासिक रूप से सफल रहा और उन्होंने आशा व्यक्त की कि गांधी मैदान पटना में अररिया जिले की भागीदारी मजबूत होगी।
कांग्रेस एवं वाम दल के साथियों ने अपनी अपनी पूरी भागीदारी निभाने का वादा किया और कहा कि गठबंधन के घटक दल राजद से पीछे नहीं रहेंगे बल्कि कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सरफराज आलम, सिकटी विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा शत्रुघ्न मंडल, रानीगंज से प्रत्याशी रहे अविनाश मंगलम,सीपीआई के कामरेड नौशाद आलम, सीपीएम के राम विनय, विजय शर्मा, सीपीआई एमएल के रामविलास यादव, कांग्रेस के तपन तिवारी,राजद जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, राजद प्रदेश सचिव कुलानंद यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल मौजूद रहे।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.