भाजपा नेता आलोक सिसोदिया का भव्य स्वागत, लोगों ने दी बधाई
नेहरू रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गणेश पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल और मंत्री संजीव सिक्का मौजूद रहे। इस दौरान सहयोग आपदा राहत एवं सेवाएं, भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक आलोक सिसोदिया ने गणेश पूजन किया।
इस दौरान प्राचीन शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने माला व पटका पहनाकर आलोक सिसोदिया को नया पदभार संभालने पर बधाई दी है और उनके साथ मिलकर काम करने की बात कही है। क्षेत्रीय संयोजक आलोक सिसोदिया का स्वागत करने वालो में हरिओम अग्रवाल, राजू रसराज, सुनील, राजीव एडोवोकेट, सौरभ, संदीप, केशव, अनिल, राजबहादुर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संयोजक आलोक सिसोदिया के साथ भाजपा पदाधिकारी अरविंद मारवाड़ी, मण्डल अध्य्क्ष बलराज गुप्ता, विश्नोई, परवीन त्यागी, अजय चंद्रा, सरदार सोढ़ी, पवन शर्मा, अरुण शर्मा मौजूद रहे।
आपको बता दें कि आलोक सिसोदिया इससे पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे। इस बार पार्टी ने फेरबदल करते हुए उनकी प्रोन्नति की है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आलोक सिसोदिया ने कहा है कि जल्द ही हो पार्टी द्वारा प्रदत जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने कार्यों को अंजाम देना शुरू करेंगे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.