लाइफस्टाइल

ड्राई कफ से छुटकारा पाने में मददगार है दादी-नानी का सौंफ और मिश्री वाला नुस्खा, तुरंत मिलता है आराम

नई दिल्ली, दादी-नानी के नुस्खे हमेशा काम आ ही जाते हैं। बदलते मौसम में कई बार बिमारियां आपकों घेर लेती हैं। गर्मी के बाद बारिश का मौसम आने से हल्की ठंडक होना शुरू हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग गले के संक्रमण की चपेट में आते हैं। इस संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं सौंफ और मिश्री वाला नुस्खा जो ड्राई कफ से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

सौंफ, मिश्री और मुलेठी पाउडर
इस नुस्खे को बनाने के लिए सौंफ, मुलेठी और मिश्री तीनों को बराबर मात्रा में लेकर एक साथ मिलाएं। फिर इन्हें पीसकर बहुत महीन पाउडर बना लें। इस चूर्ण का 1 बड़ा चम्मच गर्म पानी के साथ लें या फिर इसे हर रात में सोने से पहले शुद्ध शहद के साथ ले सकते हैं। इससे आपकी सूखी खांसी ठीक हो जाएगी और आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।

कैसे काम करता है ये नुस्खा
सौंफ एंटीऑक्सिडेंट, एंटीमाइक्रोबियल कंपोनेंट और एंटी इंफ्लामेटरी तेलों से भरे होते हैं जो सर्दी, खांसी और फ्लू के जोखिम को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। सौंफ के बीज में भी विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत हैं जो मौसमी संक्रमण के खिलाफ इम्यून रखता है। वहीं मिश्री कई आवश्यक पोषक तत्वों से पूर्ण होती है जो खांसी को दूर करने में मदद करते हैं। यह आपके गले और ओरल कैविटी के लिए अच्छा होता है। वहीं इस नुस्खे में इस्तेमाल हो रही मुलेठी गले की खराश का सदियों पुराना इलाज है। यह जड़ी बूटी नैचुरल रूप से मीठी होती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण सांस संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया पर हमला करते हैं और सूजन को भी कम करते हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.