मेरठ

मेरठ के चार प्रमुख मार्गों पर बनेगा ग्रीन बेल्ट व पार्किंग साथ

मेरठ

नगर निगम शहर के प्रमुख चार मार्गों पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने जा रहा है। ग्रीन बेल्ट के साथ ही बीच-बीच में वाहन पार्किंग के लिए जगह छोड़ी जाएगी। इससे न केवल शहर हरा-भरा बनेगा, बल्कि वाहन खड़े करने की समस्या का निदान भी हो सकेगा।

निर्माण अनुभाग ने सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट बनाने की डिजाइन तैयार कर ली है। जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने व रखरखाव के लिए निगम ने करीब पांच करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान बनाया है। 15वें वित्त आयोग के मद से यह काम होगा।

ग्रीन बेल्ट में ज्यादा आक्सीजन उत्पादन करने वाले पौधे लगाए जाएंगे। पार्किंग की समस्या कम होगी : एक वाहन पार्किंग में लगभग आठ से 10 कार खड़ी करने की जगह होगी। चार ग्रीन बेल्ट में कुल 29 स्थानों पर पार्किंग रहेगी। इसमें लगभग 290 कार खड़ी की जा सकेंगी।

इससे शहर में कार पार्किंग के लिए एक निश्चित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। एल ब्लाक तिराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक सड़क की एक तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। यह पीवीएस माल साइड विकसित होगी। करीब 1900 मीटर लंबाई में यह काम होगा। इसमें कुल सात स्थानों पर वाहन पार्किंग की जगह छोड़ी जाएगी। सड़क की तरफ जाली लगाई जाएगी।

कमिश्नरी आवास चौराहे से जेलचुंगी तक ग्रीन बेल्ट विकसित होगी। सड़क के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट का प्रस्ताव है। 2200 मीटर लंबी होगी। इसमें आठ स्थानों पर वाहन पार्किंग की जगह छोड़ी जाएगी। रोड पटरी भी ग्रीन बेल्ट के साथ यहां बनाई जाएगी।

एल ब्लाक तिराहे से पीएसी ग्राउंड तक हापुड़ रोड के एक किनारे पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। कुल 660 मीटर लंबाई होगी। छह स्थानों पर वाहन पार्किंग के लिए जगह छोड़ी जाएगी। सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में जाली लगाई जाएगी।

गंगानगर डिवाइडर रोड किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। यह 2225 मीटर लंबी होगी। सड़क के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट होगी। इसमें भी कुल आठ स्थानों पर वाहन पार्किंग की जगह छोड़ी जाएगी। लोहे की जाली भी लगाई जाएगी।

नगर निगम अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के साथ हर 100 मीटर पर 30 मीटर वाहन पार्किंग रहेगी। प्रस्ताव व डिजाइन तैयार हैं। जल्द टेंडर निकालने की तैयारी चल रही है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

होली पर बदलापुर को 105 सड़कों की सौगात, निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू

जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…

13 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

2 days ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

2 days ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

2 days ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

2 days ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

2 days ago

This website uses cookies.