उत्तराखंड

गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किए शिक्षकों के इंटरव्यू

हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शिक्षकों के रिक्त पदों पर इंटरव्यू शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर 30 जुलाई 2021 तक शिक्षकों के 53 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे।

विज्ञप्ति जारी होने के करीब एक साल बार इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होने से अभ्यर्थी खुश नजर आ रहे हैं। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 2021 में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 17 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 पदों पर आवेदन मांगे थे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के देहरादून कैंपस में एसोसिएट प्रोफेसर के तीन और असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद पर महिलाओं से आवेदन मांगे गए थे।

जबकि विश्ववद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार में एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन-तीन रिक्त पदों पर महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2021 के लंबे इंतजार के बाद विश्वविद्यालय में अब जाकर शिक्षकों की भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू की गई है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभिन्न विषयों में रिक्त प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए एक जुलाई तक साक्षात्कार कराए जाएंगे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.