हैकर्स: भारत में पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन ट्रेडिंग का ट्रेंड बढ़ा है। इसका बड़ा कारण यह है कि ब्रोकर एप कई सारे मार्केट में आ गए हैं जिससे ट्रेडिंग आसान हो गई है, लेकिन इसी बीच साइबर ठग भी इसका फायदा उठा रहे हैं। साइबर ठग रोज नए-नए फर्जी एप्स लॉन्च कर रहे हैं और लोगों को शिकार बना रहे हैं।
अब सरकारी साइबर एजेंसी साइबरदोस्त ने दो फर्जी ट्रेडिंग एप को लेकर चेतावनी दी है। एजेंसी ने KOTAKAVE और KOTAKZER एप को लेकर अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इन दोनों एप से दूर रहे हैं।
इन एप्स अनाधिकृत रूप से कोटक महिंद्रा बैंक के लोगो का इस्तेमाल किया है। एजेंसी के मुताबिक इस एप को इंस्टॉल करना आपको आर्थिक नुकसान करा सकता है। तो यदि आपके फोन में भी यह एप इंस्टॉल है तो तुरंत डिलीट करें।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब साइबरदोस्त ने किसी फर्जी ट्रेडिंग एप को लेकर चेतावनी दी है। इससे पहले भी एजेंसी ने कई सारे एप्स को लेकर अलर्ट जारी किया है।
कुछ दिन पहले ही साइबरदोस्त ने https://wells-stocks.com और https://globalindia-a24.pages.dev को लेकर कहा कि इन दोनों वेबसाइट से दूर रहे हैं और इन साइटों के जरिए किसी भी कीमत पर स्टॉक मार्केट में पैसे ना लगाएं।
साइबर दोस्त ने कहा है कि ये दोनों वेबसाइट फर्जी हैं, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन्हें इजाजत नहीं दी है। ये वेबसाइट उन लोगों को अपने झांसे में ले रही हैं जो स्टॉक मार्केट में पैसे निवेश करने के लिए इच्छुक हैं।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.