Hapur Crime News: कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पिछले करीब आठ माह से छेड़छाड़ घर एक युवती को प्रताड़ित करता रहा है। विरोध पर सिपाही ने युवती को गोली से उड़ने तक की धमकी दी। युवती ने सिपाही पत्नी से शिकायत कर मदद मांगी। फिर भी आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस के सामने सिपाही ने युवती से माफी मांगी और फैसला कर लिया। कुछ दिन बाद आरोपित दोबारा युवती को परेशान करने लगा।हाल ही में आरोपित ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध पर खुद के सुसाइड करने की बात कर युवती को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी। भयभीत होकर शुक्रवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची और प्रभारी निरीक्षक से न्याय गुहार लगाई। इसके बाद युवती की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सिपाही की तलाश में जुटी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि वह थाना देहात क्षेत्र के गांव आसौड़ा स्थित एक गैस एजेंसी पर नौकरी करती है। गैस एजेंसी के पास मनीष कुमार नामक व्यक्ति किराए के मकान में रहता है। मनीष विवाहित है और उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में चल रही है।
करीब आठ माह पहले वह गैस एजेंसी पर पहुंचा था। गैस सिलेंडर लेने की बात कर उसने पीड़िता का नंबर पता कर लिया। इसके बाद वह आए दिन पीड़िता को काल कर परेशान करने लगा। काल पर आरोपित ने पीड़िता से अश्लील बातें की। विरोध पर आरोपित ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी। इस पर पीड़िता नहीं मनीष की पत्नी से उसकी शिकायत की।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.