देश

किसी ने राघव चडढा को कहीं देखा है क्या?

अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से हैं गायब
जानें इस वक्त कहां हैं केजरीवाल के करीबी चड्ढा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख ने एक्स पर पूछा सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों प्रवर्तन निदेशाय की हिरासत में हैं। पूरी आम आदमी पार्टी अपने नेता की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आई है। इस सबके बीच आप के ही सांसद राघव चड्ढा की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। पहले भाजपा ने सवाल उठाए थे। अब इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी सवाल पूछने लगी है।

शरद पवार कैंप के नेता जितेंद्र आव्हाड ने आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल पूछा कि ‘राघव चड्ढा कहां हैं?’पत्रकारों से बात करते हुए एनसीपी नेता ने राघव चड्ढा पर सवाल उठाने से पहले आतिशी जैसे अन्य AAP नेताओं की सक्रिय उपस्थिति का भी जिक्र किया था।
उन्होंने कहा कि चड्ढा बुद्धिमान व्यक्ति हैं। वह अपनी पार्टी के लिए अत्यंत ही मुल्यवान नेता हैं। आज जब पार्टी संकट में है तो आप के कार्यकर्ताओं को दुख हुआ है। आव्हाड ने कहा, “आप के सभी नेता दिख रहे हैं। आतिशी और अन्य बहुत सक्रिय हैं। राघव चड्ढा पार्टी का चेहरा हैं और बहुत बुद्धिमान हैं। उनके गायब होने से पार्टी कार्यकर्ता आहत हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि वे दिन गए जब दूर रहकर आप लोगों से नहीं जुड़ सकते थे। यह बहुत अजीब है वह इसलिए नहीं बोल रहे हैं क्योंकि वह लंदन में हैं। वह एक वीडियो बना सकते हैं और पार्टी को अपना संदेश भेज सकते हैं। हम उनके पूरी तरह से गायब हो जाने पर सवाल पूछ रहे हैं।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल के करीबी मामने जाने वाले राघव चड्ढा अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ विट्रोक्टोमी के लिए लंदन में हैं। यह रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए एक प्रकार की आंख की सर्जरी है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल फिलहाल 1 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। आप सुप्रीमो को 21 मार्च को दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को शराब नीति घोटाले का सरगना कहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोपों का खंडन किया है और आरोप लगाया है कि जांच एजेंसी भाजपा के इशारे पर आप को कुचलने की कोशिश कर रही है।आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन की जनसभा में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनकी चिट्ठी पढ़कर जनता को सुनाया था और बताया कि अरविंद केजरीवाल शेर हैं। हालाकि इस दौरान उद्धव ठाकरे ने भी ‘अबकी बार भाजपा तड़ीपार’ का नारा बुलंद किया है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.