हिन्दी के सुप्रसिद्ध कहानीकार स्व. भगवती चरण वर्मा की एक बहुचर्चित कहानी है… दो बाँके…..। इस कहानी के दो प्रमुख पात्र किसी बात को लेकर आपस में ताल ठोकते नजर आते हैं। जब दोनों तरफ से लोगों की भीड़ लग जाती है तो दोनों धीरे-धीरे शांत हो जाते हैं और झगड़े का इरादा त्याग कर हाथ मिला लेते हैं। कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली की राजनीति में भी दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रदेश के सबसे बड़े नेता अजय माकन ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को ‘फर्जीवाल’ कहा था और यह भी कहा था कि केजरीवाल दुनिया के सबसे फर्जी नेता हैं।
इसके बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए थे और कहा था कि वह अजय माकन को पार्टी से निकाले या उनके ऊपर कार्रवाई करे नहीं तो वह कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से निकालवा देगी।
मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि कांग्रेस को ‘इंडिया’ से बाहर कराएंगे। लेकिन उसके बाद सब कुछ शांत हो गया। कांग्रेस ने माकन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और आप ने भी माकन के बहाने कांग्रेस को निशाना नहीं बनाया।
तभी सवाल है कि क्या दोनों के बीच युद्धविराम हो गया? क्या यह माना जाने लगा कि अगर कांग्रेस इसी तरह से आप पर हमलावर रही और इसी तरह से उम्मीदवार उतार कर पूरी ताकत से चुनाव लड़ी तो आप को मुश्किल होगी और भाजपा को फायदा हो जाएगा? पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के ऊपर हमले की बजाय आप का निशाना कांग्रेस के छुटपुट नेताओं पर है। जैसे आप ने नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे संदीप दीक्षित और जंगपुरा से कांग्रेस के उम्मीदवार फरहाद सूरी पर निशाना साधा।
कांग्रेस ने आप की सरकार के खिलाफ 12 सूत्री श्वेतपत्र पेश किया लेकिन उसके बाद वह भी खामोश हो गई है। उसने भी आप सरकार को निशाना बनाना बंद कर दिया है। अगले कुछ दिन में पता चलेगा कि उसकी रणनीति क्या है। वैसे कांग्रेस इस बार दिल्ली में अपने लिए बहुत अच्छा मौका मान रही है। इसलिए वह आसानी से पीछे हट जाए, यह मुमकिन नहीं है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.