सेहत

सेहत का टॉनिक हल्दी वाला पानी, फायदे जानकर रह जाओगे हैरान

हल्दी वाला पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. हल्दी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन बी, सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, पोटैशियम, और आयरन. आयुर्वेद में हल्दी को एक औषधि माना जाता है।  हल्दी वाला पानी सेहत के लिए टॉनिक की तरह होता है. यह कई समस्याओं को दूर कर सकता है. सुबह-सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन शरीर को फिट और हेल्दी बना सकता है।

सुबह उठते ही एक खास तरह के ड्रिंक से अपने दिन की शुरुआत करना आपको पूरे दिन फ्रेश-फ्रेश और एनर्जेटिक फील कराती हैं। सुबह उठकर हल्दी वाला पानी पीकर खुद को फिट, हेल्दी और खूबसूरत बनाया जा सकता हैं. इसके कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

हल्दी पानी के फायदे

  • सुबह गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने से कई तरह की पुरानी हेल्थ समस्याएं दूर हो सकती हैं. इस आदत से सेहत काफी सुधरती है. यह कई समस्याओं से बचा भी सकता है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स इस पानी को पीने की सलाह देते हैं।
  • खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते आजकल हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ रहा है. दिल की समस्याओं के सबसे बड़े कारण में से एक बैड कोलेस्ट्रॉल है, जो नसों में छिपकर बैठा है और ब्लड फ्लो को कम करता है. हल्दी वाला पानी बैड कोलेस्ट्रॉल को आसानी से साफ कर दिल की सेहत को हेल्दी बनाता है।
  • हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधी माना जाता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व मिलते हैं. दोनों ही तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने पर काम करता है, जो बुखार, वायरस, इंफेक्शन से बचाने का काम करता है।
  • सुबह-सुबह खाली पेट हल्दी वाला पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. इससे पेट की कई समस्याएं गायब हो सकती हैं. गैस, इनडाइजेशन और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और गट हेल्थ भी अच्छी होती है।
  • मोटापा कंट्रोल करने के लिए सुबह हल्दी वाला पानी पी सकते हैं. हल्दी वाला पानी पीने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है और वेट लॉस तेजी से होता है. इससे आप फिट हो सकते हैं और कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

हल्दी पानी बनाने का तरीका

  • एक गिलास पानी में आधा चम्मच कच्ची हल्दी डालकर उबाल लें।
  • हल्दी का एक टुकड़ा लेकर पानी में डालकर रातभर के लिए भिगो दें और सुबह इस पानी को पी लें।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

2 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

17 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

17 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

This website uses cookies.