राजनीति

हिमंत सरमा ने भी राहुल पर किया पलटवार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग जारी है। असम दौरे पर आए राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा सरमा को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। जिसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि वो खुद देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर बाहर हैं। असम में इन दिनों सियासी पारा गरम है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच जुबानी जंग जारी है। असम दौरे पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बुधवार को असम में सिर्फ मेरी आलोचना करने आए थे। उन्होंने अपनी सभी सभाओं में बार-बार मेरा नाम लिया। मैं कहना चाहूंगा कि मैं उनका आभारी हूं, क्योंकि आज उन्होंने मेरा राजनीतिक कद उस स्तर तक पहुंचा दिया है, जहां शायद मैं कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कभी नहीं पहुंच पाता। यह वाकई बहुत संतोष का दिन है। आखिरकार, अगर राहुल गांधी ने मेरी आलोचना करने का फैसला किया है तो यह साफ संकेत है कि मैं असम के लोगों के लिए जरूर कुछ सही कर रहा हूं।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अन्य पोस्ट में राहुल गांधी की जनसभा का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि आप नेशनल हेराल्ड घोटाले में 5,000 करोड़ रुपए से अधिक के भ्रष्टाचार के आरोपों में जमानत पर बाहर हैं। आपको भारत के सबसे भ्रष्ट कांग्रेस अध्यक्षों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। साफ कहूं तो मुझे आपकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मैं जानता हूं और देश जानता है कि आप आज भारत के सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं।

उन्होंने एक और पोस्ट में कहा कि ‘लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगा’, यह वही वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा। वे केवल इतना कहने के लिए असम आए, लेकिन यह भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। राहुल, आपको मेरी शुभकामनाएं। बाकी दिन असम के मेहमाननवाज़ी का आनंद लीजिए।

बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, और कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उसे जेल पहुंचाएंगे। इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.