History of 23 May in Hindi || 23 May Birthdays in History

History of 23 May in Hindi || 23 May Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

इतिहास के आइने में प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण एवं किसी न किसी घटना से संबंधित होता है। ई-रेडियो इंडिया इतिहास के महत्वपूर्ण पलों को आपको बताने का काम लगातार कर रहा है। History of 23 May in Hindi || 23 May Birthdays in History के इस कालम में आज का इतिहास चीन के द्वारा तिब्बत पर कब्जे के रूप में जाना जाता है।

हालांकि दुनिया के अधिकांश देशों ने चीन के इस कदम का कड़ा विरोध किया। आज भी चीन का कब्जा तिब्बत पर है और वहां के लोगों को चीन ने अपने में मिला लिया है। 23 मई 1951 को वह आज का ही दिन था जब चीन सरकार ने अपना 17 सूत्रीय एजेंडा तिब्बत पर जबरन थोपा दिया। इस एजेंडे को जबरन तिब्बत के तत्कालीन अधिकारियों से हस्ताक्षरित भी करवाया गया था।

हालांकि इस एजेंडे में दलाई लामा के पद को लेकर कोई हस्तक्षेप न करने, तिब्बत की भाषा व संस्कृति के खुद तिब्बतियाें द्वारा संरक्षण करने, तिब्बत में विकास की कई योजनाओं को खुद तिब्बतियों द्वारा आगे चलाने व पंचेन लामा को लेकर भी कोई भी हस्तक्षेप न करने की बाताें को शामिल किया गया था। लेकिन खुद चीन द्वारा बनाए गए इस एजेंडे को दरकिनार किया गया था।

History of 23 May in Hindi || 23 मई का इतिहास

1844 : बहाई सम्प्रदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति सैयद अली मुहम्मद शीराज़ी ने 24 साल की उम्र में ईरान में अवतार होने का दावा किया। देश की सरकार ने उन्हें मौत की सजा दी।
1848 : अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म।
1919 : जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म।
1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी ख़ुफ़िया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की।
1951 : चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया।
1977 : उत्तरी मलूका मूल के चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में घुसकर बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में बीस दिन का समय लगा
1986 : अमेरिका और पश्चिम यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया।
1994 : सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत।
2004 : बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।
2008 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया।
2009 : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010 : उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध की श्रेणी से बाहर किया।
2014 : रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया।
2020 : कोविड-19 के संक्रमितों का आंकड़ा देश में सवा लाख का आंकड़ा पार कर गया। बीमारी से मरने वालों की संख्या 3720 हो गई।

23 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं || HISTORY OF 23 MAY IN HINDI

1919 – महारानी गायत्री देवी – जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
1923 – अन्नाराम सुदामा – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1949 – ऐलन गार्सिया – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।

23 मई को हुए निधन || 23 MAY DEATHS IN HISTORY

2010 – कानू सान्याल- नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय।
2010 – वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार (ज. 1936)
2011 – चन्द्रबली सिंह – एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
1930 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

2 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

2 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

2 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

23 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

23 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

23 hours ago

This website uses cookies.