उत्तर प्रदेश

मेरठ में हर ओर होलिका पूजन की धूम, मुहूर्त पर जली होलिका

मेरठ। मेरठ और आसपास के जिलों में आस्‍था और उल्‍लास के साथ होलिका पूजन का आयोजन किया जा रहा है। शामली जिले में सुबह से ही उल्लास और श्रद्धा के साथ होलिका पूजन हो रहा है। जगह-जगह होलिका की स्थापना हुई और लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देर शाम को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, पितृों के समक्ष भी दीपक जलाया जा रहा है।
वीवी इंटर कालेज रोड, नाला पटरी, दयानंदनगर, गांधीगंज, धर्मपुरा, रेलपार, नौकुआं रोड, रेलवे स्टेशन, तेज सिंह कालोनी, काकानगर, शिव विहार, शांति नगर, बड़ीआल, फव्वारा चौक, अजंता चौक, आर्यपुरी, कमला कालोनी समेत विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन हो रहा है।
दोपहर में और बढ़ी भीड़
वहीं होली को लेकर बाजार रंगीन हैं। सुबह से ही भीड़ बढ़ने लगी है और रंग-गुलाल, पिचकारी, मिठाइयां आदि की खरीददारी हो रही है। दोपहर में और भीड़ बढ़ी।
महिलाओं ने परंपरागत तरीके से किया होली पूजन
मेरठ के मवाना नगर व देहात क्षेत्र में लोगों पर होली का खुमार छाया है। युवा होली के रंगों में सराबोर हो गए हैं। गुरुवार सुबह से ही होली पूजन के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। शाम को मंत्रोच्चार के साथ होलिका का दहन किया जाएगा। नगर में गुरुवार को दिनभर लोग रंग-गुलाल व बच्चे पिचकारी आदि सामान खरीदने में मशगूल हैं। खरीदारी का सिलसिला चल रहा है।
लोगों में होली का खुमार छाने लगा है तथा युवा होली के रंगों में रंगे नजर आने लगे हैं। महिलाओं ने होली स्थलों पर पहुंचकर होलिका मैया की पूजा अर्चना की तथा बुरकुले व चांद की माला चढ़ाई। हालिका स्थलों पर महिलाओं की भीड़ रही। रात में मंत्रोच्चार के साथ नगर में करीब दो दर्जन स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। मोहल्ला तिहाई होली चौक, मोहल्ला हीरालाल, बस स्टैंड महामाई के पास, वीर नगर, रामबाग आदि होली स्थलों पर हुए होली दहन होगा। वपर्व की तैयारी चरम पर हैं और ही बाजारों में आवाजाही के चलते जाम की स्थिति बनी है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

2 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

2 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

2 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

23 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

23 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

23 hours ago

This website uses cookies.