देश

डॉक्टर्स पर हमला करने वालों पर सख्त हुआ गृह मंत्रालय

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में डाक्टरों तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट के मामलों को गंभीरता से लेते हुए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से इस तरह की घटनाओं से सख्ती से निपटने के लिए कहा है।

केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शनिवार को राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से गत 27 अप्रैल और 9 जून को भी इस बारे में परामर्श जारी किया गया था लेकिन डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मार पीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं की पुनरावृति रूक नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के मनोबल को ठेस पहुंचती है और जिसका प्रभाव पूरे स्वास्थ्यतंत्र पर पड़ता है।

गृह सचिव ने कहा कि पहले के परामर्शों में इन घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए अनेक उपाय सुझाये गये थे जिनमें स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अस्पतालों विशेष रूप से कोविड अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया था। इसके अलावा सभी केन्द्रों में स्वागत केन्द्र बनाने तथा लोगों के साथ वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से सही जानकारी साझा करने की बात कही गयी थी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में यह जरूरी हो गया है कि स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाये और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाये। इन मामलों की सुनवाई भी फास्ट ट्रेक की जानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर महामारी रोग (संशोधन) अधिनियम 2020 की भी मदद ली जानी चाहिए।

भल्ला ने कहा कि इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पर भी नजर रखी जानी चाहिए । डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिये जा रहे योगदान का उल्लेख करने के लिए पोस्टरों और सोशल मीडिया की भी मदद ली जानी चाहिए।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.