मेरठ

खौफनाक वारदातें: गोलियों से भूनकर मार डाला, मचा हड़कंप

  • मेरठ
  • मेरठ में दो हत्याओं से शनिवार को मेरठ थर्रा उठा। सुबह सवा 10 बजे शास्त्रीनगर में पार्षद जुबेर की दो बदमाशों ने पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं शाम करीब पांच बजे इंचौली क्षेत्र के चंदौड़ी गांव में बसपा नेता को दोस्त के घर में घुसकर गोलियों से भूना डाला। वारदातों से पुलिस में हड़कंप मच गया।
  • एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्याएं सुपारी देकर भाड़े के बदमाशों से कराई गई हैं।

हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम के पास दो बदमाशों ने पार्षद जुबेर अंसारी (40 वर्ष) पुत्र यामीन निवासी करीमनगर को घेरकर मार डाला। जुबेर प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। वह एआईएमआईएम पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

जुबेर के भाई आलम की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार ने बताया है कि प्रॉपर्टी के विवाद में जुबेर की हत्या हुई है। प्रॉपर्टी डीलरों के नाम भी परिवार ने एफआईआर में लिखवाए हैं। 

पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि शाम पांच बजे इंचौली थाना क्षेत्र के चंदौड़ी गांव में बसपा नेता मनोज चौधरी (50 वर्ष) पुत्र स्व. रतन सिंह को गोलियों से भून डाला। मनोज पड़ोसी हरेंद्र के घर आए हुए थे।

इसी दौरान हथियारों से लैस तीन बदमाश हरेंद्र के घर में घुस गए और मनोज पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चला दीं। घटना की जानकारी लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई और हजारों की भीड़ हरेंद्र के घर पर पहुंच गई।

बताया कि यह घटना मुजफ्फरनगर के फीनपुर गांव निवासी अतुल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की। अतुल के पिता अमित की 2008 में मुजफ्फरनगर में हत्या हो गई थी। पिता की हत्या के वक्त अतुल छोटा था। उसको अंदेशा था कि मनोज ने रैकी कराकर फीनपुर गांव के युवकों से हत्या कराई थी। 

पार्षद जुबेर की हत्या प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद और मनोज चौधरी की हत्या रंजिश में हुई है। दोनों हत्या के मामले में मुकदमे दर्ज कर लिए गए। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लग गई है। एसओजी की टीम भी लगा दी।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 hour ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.