मनोरंजन

पूजा हेगड़े की हॉट-हॉट बिकनी पिक्चर्स ने चढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

टॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुकीं पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकनी पहने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनका यह हॉट लुक देखकर उनके फैंस दिल थामने को मजबूर हैं।

तस्वीरों में पूजा पीले रंग की बिकनी पहने एक अनजान खूबसूरत लोकेशन पर दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- टाइम टू एस्केप यानि कि दुनिया से बचने का समय।

गौरलब है कि पूजा हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वह साल 2009 में मिस इंडिया फेमिना में भी हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन इस प्रतियोगिता में वह ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाईं। इसके बावजूद पूजा ने हार नहीं मानी। उन्होंने पुनः 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सेकेंड रनरअप चुनी गईं। इसके बाद पूजा कई मैगजीनों के कवर पर नजर आईं।

तमिल फिल्म मुगमोदो से पूजा ने अभिनय जगत में कदम रखा। हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा का अच्छा ज्ञान रखने वाली पूजा ने 2016 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘मोहनजो-दारो’ से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की। हालांकि पूजा ज्यादातर साउथ की फिल्मों में सक्रिय रही हैं। साल 2019 में पूजा फरहाद सामजी की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हॉउसफुल 4 में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े जल्दी ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग का अगला शेड्यूल शुरू करने वाली हैं। इसी साल क्रिसमस पर वह रोहित शेट्टी स्टारर सर्कस में रणवीर सिंह के अपोज़िट दिखाई देंगी। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया है। ये फिल्म मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक है जो शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। ये फिल्म क्रिसमस पर 23 दिसंबर 2022 को रिलीज़ हो रही है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.