उत्तर प्रदेश

मेरठ में गैस सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, महिला की मौत, मलबे में कई लोग दबे

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। रसोई गैस सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशाई हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। बगल वाला मकान भी गिर गया। मकान के मलबे में कई लोग दबे हैं। तीन लोगों को निकाला गया है। इनमें एक महिला की मौत हो गई है। अपुष्ट सूत्र दो लोगों की मौत की बात कह रहे हैं। तीन मकानों में 10 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका है।


लिसाड़ीगेट के समर गार्डन के 60 फुटा रोड पर हादसा हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान गिर गया और घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए। बगल के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाका होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम बचाव और राहत में लगी है। कई टीमों को लगाया गया है। जेसीबी से मकान का लिंटर काटकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश हो रही है।


कई थानों की पुलिस और दमकल विभाग की टीम लगी है। 2 बुलडोजर लगाकर मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

21 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.