Categories: मनोरंजन

गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ बहुत जल्द विवाह के बंधन में बधेंगे ऋतिक!

अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। लंबे समय से ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं और आधिकारिक तौर पर दोनों अपने इस रिश्ते का ऐलान कर चुके हैं। इन दोनों की रिलेशनशिप को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं।
एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार, दोनों ही जल्द परिवार की मौजूदगी में बेहद साधारण तरीके से शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवार भी इस शादी के लिए हामी भर चुके हैं। इसका बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में सबा ने ऋतिक की पूरी फैमिली के साथ लंच किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी।

गौरतलब है कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे रिहान और रिदान हैं। लेकिन साल 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया। हालाँकि तलाक के बावजूद दोनों को अक्सर अपने दो बेटों के साथ छुट्टियां मनाते देखा जा सकता है। ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक-दूसरे से अलग होने के बावजूद अच्छे दोस्त हैं। सुजैन दिग्गज अभिनेता संजय खान की बेटी और जायद खान की बहन हैं। वह फेमस इंटीरियर फैशन डिजाइनर हैं।

वहीं, सबा आजाद की बात करें तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बैंड का हिस्सा भी हैं, जिसे इमाद शाह चलाते हैं। दोनों कई सालों से साथ संगीत बना रहे हैं। सबा खान हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ में नजर आईं थी। जबकि ऋतिक रोशन की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा और फाइटर में अभिनय करते नजर आएंगे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

22 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.