उत्तराखंड

प्रेमिका से बात करने से रोकने पर पति ने की पत्नी की पिटाई

हरिद्वार, हरिद्वार के थाना कलियर क्षेत्र से एक पत्नी की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। प्रेमिका से बात करने से मना करने पर पति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। इस दौरान पत्नी के गर्भ में पल रहे तीन माह के शिशु की मौत हो गई। विवाहिता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि थाने पर कोटा मुरादनगर निवासी कुर्बान ने एक तहरीर दी है। उसने बताया कि कुछ साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी बुढाहेड़ी गांव निवासी फरमान के साथ की थी। शादी के कुछ समय बात तक तो फरमान का व्यवहार उसकी बेटी के प्रति ठीक रहा। लेकिन, बाद में उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया।

आरोप है कि फरमान अपनी पत्नी के सामने ही मोबाइल का स्पीकर आन कर प्रेमिका से बात करता था। इसका विरोध उसकी बेटी ने कई बार किया। दो दिन पहले फरमान लड़की से बात कर रहा था। उसकी बेटी ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपित फरमान, सास अख्तरी, ससुर नौशाद, जेठ सुलेमान, मेहरान, देवर रिजवान ने उसकी बेटी को पकड़कर उसको डंडे एवं बेल्ट से पीटा जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसको अस्पताल में ले जाया गया।

यहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके गर्भ में पल रहे तीन माह के बच्चे की चोट लगने की वजह से मौत हो गई है। उसकी बेटी की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.