मेरठ

“बीमारी बड़ी है तो ईलाज भी लंबा चलेगा”- राकेश टिकैत

सरधना (मेरठ) शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत सरधना क्षेत्र के छुर गांव में अपनी साली की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहाँ उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए सरकार को बड़ी बीमारी बताया तंज भरे अंदाज में कहा की “बीमारी बड़ी है तो ईलाज भी लंबा चलेगा”।

छुर पहुंचने से पहले उनका मेरठ-करनाल हाइवे स्थित एक ढाबे पर जोरदार स्वागत किया गया। विवाह समारोह में शामिल होने के साथ यहाँ उन्होंने किसानो की समस्याएं भी जानी। इसी दौरान मुल्हेड़ा गांव में चुनावी रंजिश के दौरान की गयी खालिद की हत्या को लेकर उसके परिजन भी राकेश टिकैत से मिले और आपबीती सुनाते हुए इन्साफ दिलाए जाने की गुहार लगाई। उन्होंने हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने व सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की।

इस अवसर पर मोहम्मद शोएब मोहम्मद जाकिर मोहम्मद हसरत अली हसन अली शेर मोहम्मद सैयाद के अलावा जगमोहन विनेश प्रधान छुर संसार सिंह आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया है उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल कपट कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सब कुछ उद्योगपतियों को बेचने पर अमादा है।

उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान वहां भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए किसान संगठनों ने कमर कस ली है। उन्होंने बताया की बंगाल में ममता बनर्जी की जीत में किसान संगठनों की अहम भूमिका रही है।

अगर सरकार नहीं मानी तो यूपी में भी हराएंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है जिसके चलते सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कुछ पूंजीपतियों से साठगांठ कर तीन कृषि कानून बना दिए हैं। जो अब उसके गले की फ़ांस बन गए है। भाजपा किसानो की नहीं पूंजी पतियों की चिंता कर रही है। जिसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.