कब्ज को दूर करने के लिए डॉक्टर फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने का सुझाव देते हैं। इसके अलावा, नियमित रूप से व्यायाम करना, समय पर मल त्याग करना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आदि शामिल हैं। अगर कब्ज की शिकायत लंबे समय से है तो जीवनशैली और खान-पान में खास बदलाव लाकर इसका उपचार किया जा सकता है।
लेकिन अगर आपको हर समय कब्ज की शिकायत रहती है, कुछ खाते ही पेट भरा-भरा सा महसूस होता है, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि लगातार कब्ज आंत के कैंसर का संकेत हो सकता है. कोलोन या कोलोरेक्टल कैंसर को बड़ी आंत का कैंसर भी कहा जाता है।
ये कैंसर बड़ी आंत या रैक्टम यानी गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल के आखिरी भाग में होता है. ज्यादातर लोग इस कैंसर के शुरुआती संकेतों को इग्नोर कर देते हैं, जो बाद में जानलेवा साबित हो सकता है. अगर सही समय पर इसकी पहचान कर ली जाए तो इसका इलाज भी हो सकता है. आइए जानते हैं इस कैंसर के बारें में…
दूसरे कैंसर की तरह कोलोन कैंसर का भी पता शुरुआत में नहीं लग पाता है. इसका कारण इसके लक्षण ही हैं. दरअसल, एसिडिटी, पेट में जलन, अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियों को ज्यादातर लोग हल्के में लेते हैं और घरेलू उपाय से ठीक करने की कोशिश करते हैं, जो कई बार खतरनाक रूप ले सकती सकती है. कोलन कैंसर का पता ज्यादातर समय लास्ट स्टेज में ही चलता है, तब इसका इलाज करने के लिए डॉक्टर रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी देते हैं. जरूरत पड़ने पर ट्यूमर को हटाने के लिए मरीज की सर्जरी भी की जाती है. इसमें लैप्रोस्कोपिक और रोबोटिक का इस्तेमाल होता है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.