लाइफस्टाइल

कॉन्फिडेंस की कमी के चलते बचते हैं लोगों से मिलने-जुलने से, तो मिरर टॉक से दूर करे ये प्रॉब्लम

नई दिल्ली। कॉन्फिडेंस आपकी पर्सनैलिटी को निखारने का काम करता है। आपको करियर में आगे ले जाने में मदद करता है और सिर्फ करियर ही क्यों इसकी जरूरत पर्सनल लाइफ में भी पड़ती है। लोगों से कनेक्शन बनाने में, वर्कप्लेस पर अपनी बातों को सामने वाले तक पहुंचाने में कॉन्फिडेंस ही काम आता है। कॉन्फिडेंस बिल्ड करने के लिए लोग कई तरह की क्लासेज और ट्रेनिंग लेते हैं, जो गलत नहीं है, लेकिन कई बार ये काम नहीं करता। वहीं एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से गारंटी है आप बन सकते हैं ये है मिरर टॉक यानी आईने में खुद से बातें करना। जी हां, इससे ज्यादा आसान और असरदार तरीका नहीं हो सकता। रोजाना कुछ देर की प्रैक्टिस करने से काफी फायदे मिलते हैं। आज के लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले हैं।

आईने में खुद से बात करने के फायदे

  1. बढ़ता है आत्मविश्वास
    शीशे में खुद से बात करने का जो सबसे पहला फायदा मिलता है वो है कॉन्फिडेंस बढ़ता है। कई बार कॉन्फिडेंस की कमी से आप नॉलेज होने के बाद भी लोगों से बात नहीं कर पाते, जिससे लोगों को आपके बारे में पता नहीं चल पाता। ये चीज़ आपको करियर में आगे बढ़ने से भी रोकती है, तो इसे बढ़ाने के लिए ज्यादा नहीं, बस 15-20 मिनट मिरर टॉक की प्रैक्टिस करें।
  2. दूर होता है डर
    कॉन्फिडेंस की कमी के चलते कई बार लोग सोशल कनेक्शन बनाने में भी घबराते हैं, तो मिरर टॉक आपकी ये प्रॉब्लम भी सॉल्व कर सकता है। बात करते वक्त हकलाना, एक ही शब्द को बार-बार दोहराने जैसी कई चीज़ों को आप मिरर टॉक के जरिए दूर कर सकते हैं।
  3. सेल्फ इस्टीम में इजाफा
    इस प्रैक्टिस से आत्म-सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है। आत्म-सम्मान का कनेक्शन आत्म-विश्वास से जुड़ा हुआ है, किसी भी एक चीज़ की कमी दूसरे को भी डाउन करने का काम करती है। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में सेल्फ इस्टीम का होना जरूरी है। इतना ही नहीं आईने में खुद से बात करने से सेल्फ लव की भावना भी बढ़ती है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

11 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.