सेहत

लैपटॉप पर बैठे-बैठे दर्द करने लगी है पीठ तो करें ये योगासन

लैपटॉप पर काम करते-करते अक्सर लोग अपने पॉश्चर पर ध्यान देना भूल जाते हैं और लंबे समय तक गलत पॉश्चर में बैठकर काम करने की गलती कर बैठते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी इस लापरवाही की वजह से आपकी पीठ पर कूबड़ निकल सकता है? अगर आप भी कूबड़ की समस्या से खुद को बचाना चाहते हैं तो आपको कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। ये योगासन आपके कूबड़ को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

भुजंगासन

हर रोज भुजंगासन करके आप अपनी कूबड़ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस आसन की प्रैक्टिस करने के लिए पेट के बल लेटकर अपने हाथों को अपने कंधों के नीचे रखें। अब अपने हाथों के बल अपनी छाती को ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश कीजिए। रीढ़ की हड्डी के लिए भुजंगासन काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कूबड़ से छुटकारा पाने के लिए अक्सर इस आसन की प्रैक्टिस करने की सलाह दी जाती है।

शलभासन

कूबड़ ठीक करने के लिए आप शलभासन की मदद ले सकते हैं। जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को जांघों के नीचे रखें और सिर, गर्दन और मुंह को सीधा रखें और फिर गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। इस पॉश्चर में कुछ देर रहें और फिर सांस छोड़ते हुए पैरों को नीचे ले आएं। हर रोज इस आसन की प्रैक्टिस करें और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

बालासन

बालासन आपके पॉश्चर को काफी हद तक ठीक कर सकता है। इस आसन की प्रैक्टिस करने के लिए सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं। अब अपनी कलाइयों को अपने कंधों के नीचे रखें और अपने माथे को जमीन पर टिकाकर अपनी बाहों को सामने की तरफ फैलाएं। आपको इस आसन में लगभग एक मिनट तक रहना है और साथ-साथ गहरी सांस लेनी है। बालासन की वजह से आपको अपनी रीढ़ और कंधों पर खिंचाव महसूस होगा और धीरे-धीरे आपका कूबड़ कम होने लगेगा।

गर्दन और पीठ में दर्द से राहत पाने के लिए ये उपाय भी अपनाये जा सकते हैं:

  • सही मुद्रा में बैठें
  • हर घंटे कम से कम एक बार उठें, घूमें और गर्दन और कंधों को स्ट्रेच करें
  • हल्दी वाला गुनगुना दूध पिएं
  • कपूर के तेल से मसाज करें
  • प्रभावित जगह पर आइस पैक से सेक दें
  • रोज़ाना 15-20 मिनट तक स्ट्रेचिंग करें

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.