सेहत

आधे दिन में ही डाउन हो जाती है आपकी बैटरी, तो एनर्जी से भरपूर रखेंगे ये फाइबर युक्त नाश्ता

नई दिल्ली। एक अच्छे दिन की शुरुआत के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी है। सुबह का नाश्ता हमें पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है और दिनभर काम करने की उर्जा देता है। ऐसे में जरूरी है कि दिनभर उर्जावान बने रहने के लिए अच्छा और सेहतमंद नाश्ता किया जाए। खुद हेल्थ एक्सपर्ट्स हमें सलाह देते हैं कि सुबह का नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए, वरना इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अपने नाश्ते का खास ख्याल रखना जरूरी है। हाई- फाइबर से भरपूर नाश्ता आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखने के साथ ही आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे हाई-फाइबर से भरपूर टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में-
मूंग दाल हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। ऐसे में आप इसकी मदद से अपने लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बना सकते हैं। पिसी हुई मूंग दाल या फिर बेसन से बना प्रोटीन से भरपूर चीला एक स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ते के लिए बिल्कुल सही है।
उपमा एक स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जिसे आप आसानी से कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। सूजी (रवा) से बना यह एक स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजन, जिसे मिक्स सब्जियों और मसालों के साथ पकाया जाता है। यह फाइबर रिच नाश्ते का बेहतरीन विकल्प है।

पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। मूंग, चना और मसूर जैसी अंकुरित दालों का ताजा और कुरकुरा मिश्रण, सब्जियों और नींबू के रस के साथ, आपको फाइबर से भरपूर एक टेस्टी नाश्ते का ऑप्शन देता है।

आप अक्सर गेहूं के आटे की रोटी खाते होंगे, लेकिन अगर आप फाइबर से भरपूर टेस्टी और हेल्दी नाश्ते की तलाश में हैं, तो गेहूं के आटे से बना डोसा आपके लिए परफेक्ट होगा। आटे से बना पतला और कुरकुरा डोसा फाइबर से भरपूर है। अपने दिन की पौष्टिक शुरुआत के लिए नारियल की चटनी या मसालेदार करी के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

पोहा ज्यादा लोगों का पसंदीदा नाश्ता होता है। प्याज, मटर और मूंगफली के साथ पकाया गया पोहा सुबह के नाश्ते का एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। यह फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही काफी लाइट होते हैं, जो दिन की शुरुआत के लिए परफेक्ट है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

होली पर बदलापुर को 105 सड़कों की सौगात, निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू

जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…

13 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

2 days ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

2 days ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

2 days ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

2 days ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

2 days ago

This website uses cookies.