मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में भेषज विज्ञान (फार्माकोलॉजी) के छात्रों द्वारा अपने सीनियर्स के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डीन डॉ मुजाहिद उल इस्लाम ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनके साथ अपने अनुभवों को साझा किया। विभागीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने आगे आने वाली चुनौतियों से कैसे सामना करना है इस पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन अवंतिका और सारिम ने किया। विश्वविद्यालय कीे कुलपति डा0 दीपा शर्मा ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत मे स्टूडेंट ऑफ द ईयर आकाश कुमार और मिस्टर फेयरवेल का खिताब निशांत त्यागी को दिया गया। वही मिस्टर पर्सनालिटी मोहम्मद फ़र्ज़ीन और मिस्टर वर्सटाइल गोविंद कुमार को चुना गया। कार्यक्रम को आयोजित करने में एसओपीएस विभाग की ज्योति कुमारी, आशीष कुमार मिश्र और मानसी अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही। वही कार्यक्रम में डॉ सचिन कुमार, डॉ नितिन कुमार, विवेक वर्मा, अजय कुमार, प्रशांत आदि उपस्थित रहे।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.