IMA Ex President Dr KK Agrawal Passed Away
IMA Ex President Dr KK Agrawal Passed Away
नई दिल्ली। पद्म श्री से सम्मानित एंव भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना वायरस से निधन हो गया।
श्री अग्रवाल के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई। वह 62 वर्ष के थे।
टि्वटर पर जारी बयान में कहा गया, “हमें यह सूचित करते हुये अत्यधिक दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय डॉ केके अग्रवाल का कोविड-19 से लंबी लड़ाई के बाद नयी दिल्ली में 17 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया।
श्री अग्रवाल यहां एम्स में भर्ती थे और पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बयान में कहा गया कि पद्म श्री से सम्मानित डॉ केके अग्रवाल ने डॉक्टर बनने के बाद अपना जीवन लोगों के कल्याण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने में समर्पित कर दिया।
डॉ अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ थे। उन्हें 2005 में डॉ बीसी रॉय पुरस्कार मिला था और 2010 में पद्म श्री से नवाजा गया था। उनका जन्म पांच सितंबर 1958 को हुआ था। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से और एमबीबीएस नागपुर विश्वविद्यालय से किया था।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.