नयी दिल्ली-चुनाव आयोग ने नयी लोकसभा चुनने के लिए इस समय जारी प्रक्रिया में फर्जी खबरों और सूचनाओं से निपटने के लिए मंगलवार को ‘कल्पना बनाम सच्चाई रजिस्टर’ नाम से एक नया सावर्जजनिक ऑनलाइन रजिस्टर शुरू किया है।
इस रजिस्टर को अद्यतन फैक्ट-चेक (त्थ्यों की जांच) में उजागर नकली सूचनाओं और आयोग द्वारा चुनाव संबंधी विषयों में समय-समय पर जारी की जाने वाली सामान्य प्रश्नोत्तरी (एफएक्यू) को शामिल करने के लिए नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा।
आयोग की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह पहल गलत सूचनाओं के प्रसार से निपटने और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे उपायों का हिस्सा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने साथी दोनों चुनाव आयुक्तों – ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ निर्वाचन सदन में आयोजित एक समारोह में चुनाव आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर इस रजिस्टर का उद्घाटन किया । आयोग ने कहा है कि ‘ कल्पना बनाम सच्चाई रजिस्टर’ की शुरूआत चुनावी प्रक्रिया को गलत सूचना से बचाने के लिए आयोग के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कोशिश है।
Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री Uttar Pradesh, ने गुरुवार को Greater Noida के Dadri क्षेत्र में बने…
देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…
पटना में राज्यसभा नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि बिहार…
Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज पटना:…
जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…
एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…
This website uses cookies.