उत्तर प्रदेश

मेरठ में बोले डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक-सोतीगंज वाले भी देश की तरक्‍की के लिए आगे आएं

मेरठ। केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर सोमवार को मेरठ-मुजफ्फरनगर बाईपास स्थित एक शैक्षिक संस्थान में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व की सरकारों ने गरीब को हटाया है गरीबी को नहीं। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी खूब निशाना साधा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी।
सोतीगंज वाले भी देश के विकास को आगे आए
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने सोतीगंज का भी जिक्र करते हुए कहा कि सोतीगंज वालों को भी देश के विकास और उन्नति के लिए भाजपा के साथ आना चाहिए। गरीब कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को शपथ ग्रहण किए हुए अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन 45 डिग्री तापमान होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंच रहे हैं।
समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा
इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी अभी 2 साल का वक्त बाकी है लेकिन केंद्र में मोदी सरकार 8 साल पूरे कर रही है और आमजन के लिए चलाई जा रही विकास परख योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही दूर दृष्टि का परिणाम है कि कोरोना काल में देश की जनता को अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। जनधन योजना के तहत खुलवाए गए खातों में सीधे रकम भेजी गई, जिसका लाभ आमजन को मिला।
पहले की सरकारों पर जमकर निशाना साधा
उन्होंने केंद्र द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी। साथ ही देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री ने कहा की मोदी सरकार से पहले देश में रही सरकारों ने सिर्फ गरीब को हटाया गरीबी को नहीं। पहले की सरकारें एक परिवार और अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित रहती थी। जबकि मोदी सरकार ने देश के हर गरीब वर्ग का ख्याल रखा और उनके लिए योजनाएं बनाकर लाभ पहुंचाया।
पत्थर बरसाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई
प्रदेश की राजनीति पर चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा शासनकाल में ‘सपा का है यह नारा है खाली प्लॉट हमारा है’ और ‘जिसका जितना ऊंचा झंडा है, उतना बड़ा गुंडा है’ आदि के नारे लगाए जाते थे। लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज है और दंगा करने वालों में पत्थर बरसाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.