Categories: विशेष

पाकिस्तान में 49 साल के सांसद लियाकत हुसैन ने 18 साल की लड़की से रचाई तीसरी शादी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सांसद डॉ. आमिर लियाकत हुसैन की शादी को लेकर बहस छिड़ गई है। दरअसल, 49 साल के लियाकत हुसैन ने 18 साल की सईदा दानिया शाह से निकाह किया है। हुसैन की यह तीसरी शादी है। दोनों की उम्र में इतने बड़े फासले पर पाकिस्तानी सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसे नैतिक तौर पर गलत बता रहे हैं और इसे लेकर लियाकत हुसैन की काफी खिंचाई की है।

आमिर लियाकत हुसैन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के नेता हैं। उन्होंने ट्वीट करके अपनी शादी की जानकारी दी। इससे ठीक एक दिन पहले ही उनकी दूसरी पत्नी सैयदा तूबा अनवर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में तलाक की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, भारी मन से, मैं लोगों को अपने जीवन में हुए बदलाव की जानकारी देना चाहती हूं। मेरा परिवार और करीबी दोस्त जानते हैं कि 14 महीने अलग रहने के बाद, ये साफ था कि अब सुलह की कोई उम्मीद नहीं है और मुझे अदालत से खुला लेने का विकल्प चुनना पड़ा।

दूसरी पत्नी ने फोन पर तलाक देने का आरोप लगाया

28 साल की तूबा अनवर पेशे से टीवी होस्ट हैं। 2018 में उनकी लियाकत हुसैन से शादी हुई थी। उस समय लियाकत की पहली पत्नी सैयदा बुशरा इकबाल ने दावा किया था कि उन्हें फोन पर तलाक दिया गया था। सैयदा बुशरा इकबाल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये बताया था कि कैसे उनके पति ने दूसरी बीवी के सामने फोन कॉल पर उन्हें तलाक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लियाकत ने ऐसा तूबा के कहने पर किया था।

जब वो पैदा हुई तब दूल्हा 32 साल का था, यह तो…

पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स इस शादी पर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। वहीं, सोहनी नाम की यूजर ने लिखा, हर वैध चीज हमेशा सही नहीं होती है। एक 50 साल के आदमी का 18 साल की लड़की से शादी करना सही कैसे हो सकता है? अगर दूल्हे की उम्र से तुलना करें तो क्या लड़की अभी बच्ची नहीं है? हां। जब वो पैदा हुई थी तब दूल्हा 32 साल का था। इससे गलत शक्ति संतुलन बनाता है।

युवा लड़कियों को अपने इशारे पर चलाने के लिए…

वहीं, फलक नाम की एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत से उम्रदराज लड़के युवा लड़कियों को अपने इशारे पर चलाने के लिए उनसे रिश्ता जोड़ते हैं। इसे यहा कहकर जायज ठहराया जाता है कि वो नाबालिग नहीं हैं। क्या वे यह नहीं सोचते कि जब वे 25 साल के थे, तब उस लड़की की उम्र सिर्फ 10 साल रही होगी?

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

20 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

21 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

21 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.