फीचर्ड

पाकिस्तान में अपने ही चूस रहे अपनों का खून…

  • कभी भारत को टारगेट करने वाले पाकिस्तान में तबाही
  • पाकिस्तान में अपने ही चूस रहे अपनों का खून
  • आखिर ऐसा क्या हुआ कि पाक में मच गया खून-खराबा

साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलते थे. उनके सह पर भारत में दहशत मचाते थे. मगर, अब स्थिति ऐसी हो गई है कि अपने ही जान के लाले पड़ गए हैं. एक के बाद एक कई मौलानाओं की हत्या के बाद आतंकी संगठन अलकायदा अपनी ही सरकार पाकिस्तान पर भड़क उठा है. उसने आरोप लगाया है कि सरकार और उनकी खुफिया एजेंसी चुन-चुन कर विरोधियों के आवाज दबा रही है. उन्होंने कहा कि जो भी मौलाना सरकार की नीतियों और उनके खिलाफ आवाज उठाता है, तो उनकी आवाज हमेशा के लिए दबा दी जाती है.

अलकायदा ने हाल ही 68 पेज की पत्रिका निकाली है. इसमें पाकिस्तानी हुकूमत, ISI और सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने अपनी पत्रिका में कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक गुरुओं या धार्मिक विचारों की हत्याएं हो रही है. इन हत्याओं के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) है. आतंकवादी संगठन का आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना की यह पुरानी आदत है. उनके खिलाफ जब कोई जाता है या उसके गलत कार्यों को रोकने की कोशिश करता है तो वह उनकी आवाजों को हमेशा के लिए दबा देती है. यहां तक की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और सेना मिलकर उस व्यक्ति या संगठन की जान लेने से भी नहीं चूकते.

अज्ञात बंदूक धारी मार कर चले जा रहे

अलकायदा ने पत्रिका में सरकार से कई सवाल पूछे हैं. उनका कहना है कि सेना या आईएसआई हमलावरों को पकड़ क्यों नहीं पा रही हैं? दरअसल, हमलावर उनके द्वारा ही हायर किए गए हैं. हमलावर उन्हीं लोगों के बीच का है. ऐसे में वे उसे कैसे पकड़ सकते हैं. आतंकवादी संगठन ने कहा कि यह कैसे संभव हो सकता है कि कोई आदमी या संगठन पाकिस्तान में धार्मिक गुरुओं या उनके प्रचारकों या संगठनों में बड़े पदों पर बैठे लोगों की लगातार हत्या कर रहे हैं. सेना, सरकार और आईएसआई उनको अज्ञात बंदूक धारी कह रही है.

मौलानाओं की लगातार हत्या

पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन अलकायदा, लश्कर और जैश से जुड़े लोगों की लगातार हत्याएं हो रही है. खबरों में उसे अज्ञात बंदूक धारी बताया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में वहां एक दर्जन से अधिक ऐसी हत्याएं हो चुकी हैं. पाकिस्तान सेना और सुरक्षा बल इन हत्याओं के पीछे दूसरे देशों का हाथ बताते हैं. जबकि उसके सहयोगी आतंकवादी संगठन अलकायदा ने ही अब उसकी पोल खोल दी है. इसके पहले अन्य आतंकवादी संगठनों ने भी इन हत्याओं के पीछे आईएसआई और सेना का नाम लिया था.

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.