सरधना। प्रेमिका के चक्कर में आकर एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी के मायके में ही आकर इस घटना को उसने अंजाम दिया। पीड़िता थाने पहुंची तो उसे यहां से टरका दिया गया। उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने पति सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।
मुशायदा पत्नी वाजिद खान ने बताया कि उसके पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने विरोध किया तो पति ने मारपीटकर घर से निकाल दिया। तब से ही वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि बीती दिनों पति और अन्य ससुराल वाले उसके मायके में आ गए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसको तीन तलाक दे दिया।
बाद में सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते पीड़िता न्याय की गुहार लेकर एसएसपी के यहां पहुंची। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पति वाजिद के अलावा नदीम , बबलू, वसीम, रेशमा, नगमा, खालिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.