उत्तर प्रदेश

मण्डलीय फल,शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी  में प्रतापगढ़ के पान ने जमाई धाक

जनपद को मिले 21 पुरस्कार
प्रतापगढ़। जनपद प्रयागराज में आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी वर्ष 2022 में जनपद प्रतापगढ़ के लगभग 25 प्रगतिशील कृषकों ने प्रदर्शनी में अपने खेतों में उत्पादित औद्योगिक उत्पादों के लगभग 100 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जिसमें 10 पान उत्पादक कृषकों द्वारा लगाए गये प्रदर्शनों में 8 कृषकों ने विभिन्न वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ पान प्रतियोगिता में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। घनश्याम पांडे पपीता में ,राम शिरोमणि , बाबूलाल ,श्रीमती प्यारी देवी आदि ने पान में एवं इसी प्रकार फूल गोभी, बैगन ,शिमला मिर्च आँवला, पात गोभी ,टमाटर ,गाजर ,चुकंदर मूली एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भी जनपद के कृषकों को प्रथम द्वितीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुए।उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन संजय गोयल आयुक्त प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज द्वारा किया गया तथा डॉ0सीमा सिंह राणा जिला उद्यान अधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ जजिंग  का कार्य किया गया।विभिन्न कृषकों के साथ साथ इन्द्र मणि यादव पर्यवेक्षक,  राम आशीष सिंह उद्यान निरीक्षक ,वीरेन्द्र नारायण लाल सह प्रभारी तथा अजय कुमार गुप्ता कंप्यूटर ऑपरेटर ने भी प्रदर्शनी में भाग लिया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

5 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

6 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

6 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.