होम

IND vs SL: निर्णायक मैच में भारत की करारी हार

  • कोलंबो
  • खास बातें
  • श्रीलंका ने आखिरी टी-20 में भारत को सात विकेट से हराया
  • श्रीलंका की जीत में चमके बर्थडे ब्वॉय हसरंगा, झटके चार विकेट
  • भारत की तरफ से राहुल चाहर ने झटके तीन विकेट
  • निर्णायक टी-20 में श्रीलंका को मिला था सिर्फ 82 रन का लक्ष्य

श्रीलंका ने आखिरी टी-20 में भारत को सात विकेट से हराया

श्रीलंका ने तीसरे व निर्णायक टी-20 में भारत को सात से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 81 रन पर ऑलआउट हो गई।

इसके जवाब में श्रीलंका ने 33 गेंदे शेष रहते ही यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। धनंजय डिसिल्वा 23 और वानिंदु हसरंगा 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से राहुल चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर तीन विकेट झटकाए।

 टीम इंडिया की यह पिछली नौ द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में पहली हार है। इससे पहले आठ सीरीज में से भारत ने सात सीरीज जीती थी और एक सीरीज ड्रॉ रहा था। अगर मैच की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की निराशाजनक शुरुआत हुई।

भारतीय कप्तान शिखर धवन सहित तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। महज 36 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

केवल कुलदीप यादव नाबाद 23 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेदंबाजी करते हुए 9 रन देकर चार विकेट चटकाए। मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते हसरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.