देश

भारत ने रोजगार के लिए ब्रिक्स देशों में सहयोग पर जोर दिया

नई दिल्ली। भारत ने तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के संगठन ब्रिक्स के सदस्य देशों के बीच सतत रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के लिए आपसी सहयोग पर बल दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को ब्रिक्स सदस्य देशों की सातवीं श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अंतर -ब्रिक्स एकजुटता को बढ़ाने और सभी के लिए निरंतर, समावेशी, पूर्ण और उत्पादक रोजगार और अच्छे काम को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने भारत में श्रम कानूनों के समावेशन सरलीकरण और संहिताकरण में चार श्रम संहिताओं, “ द कोड ऑन वेज 2019”, “द कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020”, “द इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड 2020” और “ व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति कोड 2020” का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि नए श्रम संहिता श्रम बाजार के मजबूत औपचारिकीकरण, श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और श्रम बाजार में गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों की भूमिका को बढ़ाने के लिए एकीकृत व्यवस्था प्रदान करते हैं। बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने भाग लिया।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.