नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड की रक्षा मंत्री काजसा ओलोंग्रेन के साथ द्विपक्षीय बैठक कर समुद्री एवं औद्योगिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।
श्री सिंह ने दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बढ़ती सहभागिता का उल्लेख किया और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की अपार इच्छा व्यक्त की।
रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि नीदरलैंड के मूल उपकरण निर्माताओं को भारतीय विक्रेताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता। भारत ने एक जीवंत नवाचार और औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित किया है। दोनों देश कौशल, प्रौद्योगिकी और रक्षा पैमाने में भारतीय एवं डच साझेदारी को देखते हुए रक्षा उद्योगों एवं सेमी-कंडक्टर तथा स्वच्छ ऊर्जा के उच्च-तकनीकी क्षेत्रों के बीच अधिक बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए सहमत हुए।
गौरतलब है कि नीदरलैंड की रक्षा मंत्री राजधानी में रायसीना डायलॉग में भाग ले रही हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.