विदेश

भारतीय मूल की अमेरिकी भव्या को मिली नासा की जिम्मेदारी

वॉशिंगटन। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में पर्वितन के काम को देखने की जिम्मेदारी भारतीय मूल की अमेरिकी भव्या लाल को सौंपी गई है। उन्हें नासा का कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया है। नासा ने कहा, नासा में व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नियुक्त भव्या एजेंसी के लिए बाइडन प्रेसिडेंशियल ट्रांजिशन एजेंसी रिव्यू टीम के एक सदस्य के रूप में काम करेंगी।

लाल के पास अभियांत्रिकी एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है। वह साल 2005 से लेकर 2020 तक इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस (आईडीए) साइंस एंड टेक्न ोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एसटीपीआई) में एक रिसर्च स्टाफ के रूप में काम किया है। एसटीपीआई में शामिल होने से पहले, वह सी-एसटीपीएस एलएलसी के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी हैं। मैसाचुसेट्स के वाल्थम में स्थित एक साइंस एंड टेक्न ोलॉजी रिसर्च एंड कंसल्टिंग फर्म है।

इससे भी पहले वह केम्ब्रिज के एबीटी एसोसिएट्स इंक में सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्न ोलॉजी पॉलिसी स्टडीज की निदेशक के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुकी हैं। भव्या ने अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार न्यूक्लियर एंड इमर्जिग टेक्न ोलॉजी इन स्पेस के होस्ट के रूप में भी काम किया है और तो और वह स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम के साथ अंतरिक्ष इतिहास और नीति पर एक संगोष्ठी श्रृंखला का सह-आयोजन भी कर चुकी हैं।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वह इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स की एक संवादी सदस्य के रूप में नामित की गई और चुनी गईं। भव्या ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्न ोलॉजी से विज्ञान में स्नातक और न्यूक्लियर इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है और साथ में टेक्न ोलॉजी और पॉलिसी में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी ली है। साथ ही उन्होंने जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

9 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.