देश

Indian Cricket Team ने दिया दीवाली का गिफ्ट

Indian Cricket Team ने विश्व कप 2023 के 45वें और आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हरा कर भारत को तोहफा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैच जीत लिए। उसने सभी नौ विपक्षियों को हराया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने दिवाली के दिन प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया।

टीम इंडिया के अंक तालिका में 18 अंक हैं। वह ग्रुप राउंड में अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने विश्व कप का समापत ग्रुप में सबसे नीचे 10वें स्थान के साथ किया। उसे नौ मैचों में दो जीत मिली। सात मुकाबलों में नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद नीदरलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले सकेगा।

भारतीय टीम ने ग्रुप राउंड के आखिरी मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। टीम इंडिया अब 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में उतरेगी। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। उसने सभी नौ विपक्षियों को हराया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को हराया।

बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई।

टीम इंडिया ने दिवाली के दिन प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया। भारत ने 2003 विश्व कप में लगातार आठ मैच जीते थे। उसने नौवीं जीत के साथ ही इस बार यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2003 में 11 मैच जीते थे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

13 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.