उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में भारतीय संस्कृति की बिखरेगी छटा

कुंभ नगर। महाकुंभ में संस्कृति का भी संगम होगा। योगी सरकार द्वारा यहां गायन, वादन, नृत्य समेत हर विधा के कलाकारों को मंच मुहैया कराया जाएगा। 10 जनवरी से 24 फरवरी तक यहां अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी, जिसमें कवि सम्मेलन भी शामिल है। श्रद्धालु, पर्यटन व कल्पवासी वीर रस, श्रृंगार रस, हास्य रस, करुण रस, भक्ति रस आदि में कविताओं का श्रवण करेंगे।

कवि सम्मेलन में मेजबान उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों से कवि भी शामिल होंगे। विष्णु सक्सेना, बुद्धिनाथ मिश्र, अशोक चक्रधर, हरिओम पंवार, कुमार विश्वास, शैलेश लोढ़ा, मनोज मुंतशिर, विनीत चौहान, अनामिका अंबर, गजेंद्र सोलंकी, दिनेश रघुवंशी सुनील जोगी सरीखे कवियों का काव्य पाठ भी प्रस्तावित है।

कवि सम्मेलन शुरू हुए

उप्र संस्कृति निदेशालय ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारी कर ली है। मंगलवार से कवि सम्मेलन प्रारम्भ हो गए। इसमें स्थानीय कवियों को भी योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएगी। पहले दिन वाराणसी अनिल चौबे, श्लेष गौतम, अभिजीत मिश्रा, भालचंद्र त्रिपाठी, विभा सिंह कविताएं सुनाई। बुधवार 11 जनवरी में प्रयागराज से शैलेंद्र मधुर, रायबरेली नीरज पांडे, ललितपुर पंकज पंडित, लखनऊ शेखऱ त्रिपाठी, प्रयागराज से आभा माथुर कविता पाठ करेंगी। जबकि 16 जनवरी देहरादून से नामचीन कवि बुद्धिनाथ मिश्र, देवास से शशिकांत यादव, इंदौर अमन अक्षऱ, प्रयागराज हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी, बालाघाटा राजेंद्र शुक्ल का कविता पाठ होगा।
17 जनवरी में विनीत चौहान दिल्ली, प्रवीण शुक्ल मथुरा, पूनम वर्मा इटावा, डॉ. कमलेश शर्मा, राजसमंद से सुनील व्यास महाकुम्भ में कविता पाठ करेंगे।

हरिओम पवार वीर रस, विष्णु सक्सेना श्रृंगार रस कविता से करेंगे मनोरंजन

विभागीय अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ में होने वाले सांस्कृतिक संगम में कई नामचीन कवि रहेंगे। इसमें अशोक चक्रधर व विष्णु सक्सेना का भी काव्य पाठ होगा। दोनों कवियों का 18 जनवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है। 19 को कवयित्री अनामिका अंबर, सुरेंद्र दुबे, गजेंद्र सोलंकी काव्य पाठ करेंगे। वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. हरिओम पवार का काव्य पाठ 21 जनवरी को संभावित है। हास्य कविताओं से युवाओं के चहेते बने सुदीप भोला भी इसी दिन अपना काव्य पाठ करेंगे। नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती 23 जनवरी को गौरव चौहान का काव्य पाठ होगा। युवाओं के जेहन में छाए स्वयं श्रीवास्तव व मणिका दुबे का काव्यपाठ 24 जनवरी को प्रस्तावित है।

कुमार विश्वास, सुनील जोगी, दिनेश रघुवंशी, शैलेश लोढ़ा भी महाकुंभ में करेंगे काव्य पाठ

27 जनवरी को सुनील जोगी और अपनी कविता से अलग पहचान बनाने वाली कविता तिवारी 31 जनवरी को महाकुंभ के मंच पर रहेंगी। मां पर कविताओं के जरिए दिल-दिल में जगह बनाने वाले फरीदाबाद के दिनेश रघुवंशी का काव्य पाठ 8 फरवरी और 22 फरवरी कुमार विश्वास काव्य पाठ होना प्रस्तावित है। ‘तारक मेहता’ किरदार घर-घर पसंद किए जाने वाले शैलेश लोढ़ा भी महाकुंभ में अपनी कविताओं की छाप छोड़ेंगे। मनोज मुंतशिर, दिनेश दिग्गज आदि कलाकारों की कविताओं का भी काव्य पाठ श्रोताओं को अभिभूत करेगा।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

5 days ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

1 week ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

1 week ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

1 week ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

1 week ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

1 week ago

This website uses cookies.