नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 62.42 प्रतिशत बढ़कर 4,359.11 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 2,683.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी के निदेशक मंडल की आज यहाँ हुई बैठक में तिमाही परिणामों को मंजूरी प्रदान की गई।
इसके अनुसार, 30 दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में समग्र आधार पर कंपनी का कुल राजस्व 1,48,769.23 करोड़ रुपये रहा।
एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,47,433.25 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कुल खर्च 1,43,676.43 करोड़ रुपये से घटकर 1,41,473.23 करोड़ रुपये रह गई।
अच्छे परिणामों के मद्देनजर कंपनी ने 75 प्रतिशत अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है। उसने बताया कि 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर शेयरधारकों को 7.5 रुपये का लाभांश दिया जायेगा।
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…
धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…
Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री Uttar Pradesh, ने गुरुवार को Greater Noida के Dadri क्षेत्र में बने…
देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…
This website uses cookies.