उत्तर प्रदेश

भारतीय प्रतिभा ने पूरी दुनिया में मनवाया लोहा

गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा तकनीक हमारे समाज और देश के लिए उपयोगी हो सके, यह हम सबको तय करना होगा, क्योंकि इसका व्यापक लाभ मिलने वाला है। भारतीय प्रतिभा को जब भी अवसर मिला है, एक अच्छा प्लेटफार्म मिला है, उसने दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत आज के दिन पर कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता।दुनिया के अंदर अगर 100 प्रतिष्ठित संस्थानों के चीफ एग्जीक्यूटिव कि जब हम बात करते हैं। उसमें से एक बड़ी संख्या भारत के नौजवानों की है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अगर आप देखेंगे तो भारत की प्रतिभा वहां पर पूरी मजबूती के साथ, अपनी प्रतिभाता अपने तकनीकी ज्ञान का लोहा मनवा रही है।आगे भी इसके लिए हमें अपने आप को तैयार करना होगा।

योगी ने कहा याद रखना एक सप्ताह के इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के आयोजन चलेंगे। लेकिन यह आयोजन एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने के लिए भी होते हैं।एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जो हमें जीवन संग्राम के योग्य बना सके।जीवन की चुनौतियों से एक नई प्रेरणा प्रदान कर सके उसके लिए होती है।

योगी ने कहा कि आज भारत दुनिया की पाचवीं बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुका है। भारत दुनिया के ध्रुवीकरण का केंद्र बिंदु बन चुका है।आज भारत एक आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है।भारत में अपने 25 वर्ष की आगामी यात्रा का एक रोड मैप दुनिया के सामने रख दिया है।अपने देशवासियों के सामने रख दिया है।

जब देश हम अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरा करेगा और एक महोत्सव मना रहा होगा तब हम एक विकसित भारत होंगे।लेकिन विकसित भारत इस यात्रा में हम सब की भूमिका क्या होनी चाहिए और मुझे लगता है कि, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका स्वाभिमान के साथ अपने देश के विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में सहभागी भी बनने की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि, उत्तर प्रदेश का जो प्राचीन वैभव था, उसे परम वैभव पर स्थापित करने का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में हुआ है। एक मुख्यमंत्री रूप में जो योगी आदित्यनाथ ने काम किया है। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए मैं समझता हूं कम है। एक कालखंड था जब उत्तर प्रदेश में कोई आने को तैयार नहीं होता था, लेकिन जब प्रदेश की जनता ने योगी को मुख्यमंत्री के रूप में चुनकर उन्हे यह जिम्मेदारी दी तो आज पूरी दुनिया भर से लोग यहां आने को उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि जब महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कृतित्व का पूरा विहंगम दृश्य देखते हैं और उसका आंकलन करते हैं तो यही कह सकते हैं कि परिषद ने शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए जो काम किया है, वह अपने आप में अद्भुत है। यह निश्चित रूप से प्रेरणादाई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि आजादी के पूर्व यह कल्पना करना की शिक्षा के माध्यम से हम एक ऐसी मंजिल खड़ी करेंगे, जो आजादी के बाद हमारे भारत को परम वैभव प्रदान करने के लिए योग्य मानवों का निर्माण करेगी।महंत दिग्विजय नाथ ने कुछ ऐसी ही संकल्पना के साथ वर्ष 1932 में इसकी नींव रखी थी।

मुझे प्रसन्नता है कि जिस बीज को महंत दिग्विजय नाथ ने रोपा था, उसने महंत अवेद्यनाथ महाराज के समय में पौधे का रूप लिया और आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह वट वृक्ष के रूप में खड़ा है. जिसकी छाया में यह सारा पूर्वांचल आज अपने आप को निश्चित रूप से गौरान्वित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता की पूरी दुनिया कायल है। यही वजह है कि भारत की अनदेखी करना अब दुनिया के किसी राष्ट्र में शक्ति नहीं है। इस कार्यक्रम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद सदस्य राजीव कुमार ने भी संबोधित किया और कहा कि, तकनीक के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति इसमें कई अवसर प्रदान करती है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

7 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

8 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.