देश

पाकिस्तान की तरफ बढ़ा भारतीय युद्धपोत आईएनएस विक्रांत

  • पहलगाम में हुई घटना के बाद से बना तनाव का माहौल
  • पाकिस्तान की तरफ बढ़ा भारतीय युद्धपोत आईएनएस विक्रांत
  • क्या यह पाकिस्तान के साथ खुल्लमखुल्ला जंग की आहट है?

पहलगाम के आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सीसीएस की बैठक में जहां पांच सख्त फैसले लेकर पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की तरफ इशारा किया है, वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि आतंकी हमले को अंजाम देने वालों के साथ ही उन्हें संरक्षण देने वाले उनके आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा।

गुरुवार को जहां एक तरफ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हो रही थी, वहीं दूसरी ओर भारतीय नौसेना ने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में उतार दिया।

भारतीय नौसेना ने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत सहित पूरे कैरियर बैटल ग्रुप (सीबीजी) को अरब सागर में उतार दिया है. आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के फाइटर जेट और अटैक करने वाले हेलीकॉप्टर हाईअलर्ट हैं. वहीं टेंशन बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में शुरु की है फायरिंग ड्रिल।

पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद भारतीय नेवी ने समंदर में उतारा है आईएनएस विक्रांत. आईएनएस विक्रांत में मिग 29 के लड़़ाकू विमानों की तैनाती है लेकिन इसी महीने आईएनएस विक्रांत पर तैनात करने के लिए फ्रांस से रफाल एम (मरीन) लड़ाकू विमानों का सौदा होने वाला है. इसी महीने फ्रांस के रक्षा मंत्री भारत आने वाले हैं, जिसमें राफेल एम की खरीद पर फाइनल मुहर लग जाएगी. रफाल एम की तैनाती आईएनएस विक्रांत पर ही की जानी है.

समुद्र में पानी के बीच होती है जंग तो पाकिस्तान की तकनीक पड़ जाएगी बेदम, क्योंकि आईएनएस विक्रांत को रोकने में पाकिस्तान सेना सक्षम नहीं है। आईएनएस विक्रांत पानी की कितनी गहराई में है, इस बात का आकलन करने में भी पाकिस्तान सक्षम नहीं है। आईएनएस विक्रांत यदि पाकिस्तान के निकट पहुंच जाता है तो वहां जो तबाही आएगी, उसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

1 day ago

पटना में होली का रंग चढ़ा, सियासत भी हुई रंगीन—चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार

सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…

1 day ago

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: तेजस्वी यादव को लेकर सियासत गरम

NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…

1 day ago

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

1 day ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 days ago

This website uses cookies.